केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज हरियाणा के कैथल में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज हरियाणा दौरे पर हैं. उन्होंने इस दौरान कहा कि इस बार हरियाणा में 75 सीटों के पार वाली सरकार बनेगी. बता दें कि कांग्रेस ने कैथल से कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला को मैदान में उतारा है.
रैली में आगे अमित शाह ने विपक्षी कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, 'अभी-अभी चुनाव शुरू हुआ है और हमारे विरोधियों को मालूम ही नहीं पड़ रहा कि चुनाव की शुरुआत पूरब से करें, पश्चिम से करें, उत्तर से करें या दक्षिण से करें उनके पास कोई दिशा नहीं है.'
11 अक्टूबर से योगी की जनसभाएं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ अब महराष्ट्र और हरियाणा में बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास करेंगे। बीजेपी के स्टार प्रचारक के रूप में योगी एक दिन में कई-कई विधानसभाओं में प्रचार कर पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करेंगे।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी 11 अक्टूबर से हरियाणा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे. वह 11 को कालका, नारायणगढ़, जुलाना और सोनीपत में जनसभाएं करेंगे. दूसरे दिन 12 अक्टूबर को योगी आदमपुर, भिवानी, बादली और झज्जर में रैलियां करेंगे.13 अक्टूबर को महाराष्ट्र के लातूर, सोलापुर सिटी, और यावतमल में योगी आदित्यनाथ रहेंगे। इस दिन वह सोलापुर में रात्रि विश्राम भी करेंगे
बता दें कि बीजेपी ने हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें 18 केंद्रीय मंत्रियों के नाम हैं. बीजेपी शासित लगभग सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और अन्य बड़े नेताओं की जनसभाएं भी प्रदेश में होनी हैं. इस बार बीजेपी प्रदेश में 75 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है.
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात लोकप्रिय खबरें
- आईएफडब्ल्यूजे भीलवाड़ा के तहसील संयोजको की घोषणा
- रोपा पंचायत मुख्यालय के निकट ग्राम पारोली कस्बे में क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे 11 मजदूर व अन्य को देर रात तीन बसों में बिठाकर किया रवाना
- *शाहपुरा हॉकी प्रीमियम लीग 2019 का फाइनल मैच शाहपुरा विजार्ड ने जीता।
- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने जारी किया अपना घोषणा पत्र
- कोरोना पीडित महिला की मौत, मरने वालों की संख्या तीन हुई।

