विजयादशमी से पहले ही वायुसेना ने दिखाया दुश्मन को ट्रेलर!
04 Oct 2019, 07:31

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान लगातार दुनियाभर में भारत के साथ परमाणु युद्ध की धमकी देते रहते हैं, पड़ोसी मुल्क रोजाना आतंकियों के घुसपैठ की कोशिशें होती हैं. लेकिन अब दुश्मन को भारतीय वायुसेना ने चेता दिया है कि अगर गलती की तो बहुत भारी पड़ेगा. 8 अक्टूबर को विजयादशमी है जिस दिन बुराई पर अच्छाई की जीत होती है और उससे पहले ही दुश्मन को वायुसेना ने अपनी ताकत का ट्रेलर दिखा दिया है.
शुक्रवार को वायुसेना ने बालाकोट एयरस्ट्राइक पर एक प्रमोशनल वीडियो जारी किया. जिसमें दिखाया गया कि कैसे वायुसेना ने देशवासियों की भावनाओं को समझते हुए पुलवाम में शहीद हुए CRPF के जवानों की शहादत का बदला लिया और आतंकियों के ठिकानों को नेस्तानाबूद कर दिया!
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C

