आमजन चाहते मूलभूत समस्याओं का समाधान

भीलवाड़ा नाउ[ महेंद्र ललकार][ स्पेशल खबर]
बीगोद- स्थानीय ग्रामपंचायत पर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियो से स्थानीय वाशिन्दे मूलभूत समस्यों का समाधान चाहते है। ग्रामीणो ने बताया है कि पूर्व जनप्रतिनिधियो के कार्यकाल मे सफाई, रोडलाइट, नाले नालियों के सदैव आवरफ्लो रहने सहित कई मूलभूत समस्याएं रहती थी। नये जनप्रतिनिधियो के कार्य सम्भाले 21 दिन बीत गये लेकिन अभी तक समस्याओं के समाधान की उपलब्धि नही दिखाई दी। लोग नाले नालियों के आवरफ्लो होने से परेशान है।रोडलाइटे गलियो मे बंद पड़ी है। सार्वजनिक स्थान विधालयों ,धार्मिक स्थल मन्दिर, बाजार आदिके इर्द गिर्द नालियों के आवरफ्लो से समस्याएं बनी हुई। बस स्टैण्ड के पास स्थित विधालय के सामने वाहनो का जमावड़ा यथावत बना रहता है।पुराने बाजार मे सब्जीमडी़ रोड पर लगती है। नालियों की संडान्ध से राहगीर एंव सब्जी क्रयता एवं विक्रयता परेशान है। साथ ही कस्बे के मेला स्थल परसोरत का मेला लगने मे एक सप्ताह शेष है। लेकिन उस क्षेत्र मे मूलभूत समस्याएं व्याप्त है। पंचायत से कस्बे वासियों ने शीध्र समस्या समाधान करने की गुहार की है।
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात 
