वैभव गहलोत बने RCA के नए अध्यक्ष

04 Oct 2019, 08:41

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद नतीजों की घोषणा कर दी गई है. जोशी गुट का दावा सच साबित हुआ है और अध्यक्ष पद पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत चुनाव जीत गए हैं. अन्तररार्ष्टीय खिलाड़ी गगन खोड़ा अपना वोट नहीं डाल सके और इस तरह से कुल 32 वोटों में से 31 वोट ही डाले जा सके. वैभव को इनमें से 25 वोट मिले हैं जबकि डूडी गुट के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रामप्रकाश चौधरी को 6 वोट मिले हैं. संघ के सभी पदों पर जोशी गुट के प्रत्याशी विजयी रहे हैं.

करीब 12 बजे वोटिंग प्रक्रिया पूरी हुई। 2.15 मिनट पर परिणाम सामने आए, जिसमें वैभव गहलोत ने 25-6 के अंतर से जीत हासिल की। बता दें कि सीपी जोशी गुट से वैभव गहलोत के सामने डूडी गुट से रामप्रकाश चौधरी सामने थे। वहीं रामेश्वर डूडी का नामांकन खारिज कर दिया गया था। उधर, डूडी गुट ने चुनाव घोषणा के बाद निर्वाचन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है. साथ ही डूडी गुट के प्रत्याशियों ने जोशी गुट के पक्ष में वोट करने के लिए जिला संघ के पदाधिकारियों यानी वोटरों पर दबाव बनाए जाने के भी आरोप लगाया है.

लोकेश सोनी एडिटर

भीलवाड़ा मौसम

28.63°Cसाफ़ रात
दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C