डीएस पी सिंघम शक्तावत को मिलेगा डी जी पी डिस्क अवार्ड*

01 Feb 2020, 07:06

भीलवाड़ा नाउ

भीलवाड़ा ,रामगंजमंडी के पुलिस उपाधीक्षक मनजीत सिंह का डी जी पी डिस्क अवार्ड के लिए चयन किया गया,उन्हें यह सम्मान जयपुर में आयोजित समारोह में दिया जाएगा।सम्मान समारोह की तारीख अभी तय नही हुई हैं उपाधीक्षक मनजीत सिंह को कुम्भलगढ़ वृत में 2018 में तैनाती के दौरान 13 दिसम्बर 18 को चारभुजा थाना क्षेत्र के मोरना गांव मे रहने वाले मदन लाल गुर्जर के घर मे लूटपाट व एक विवाहिता से बलात्कार एक श्रमिक के अपहरण व कार चोरी एक अन्य घर मे मारपीट व कार चुराकर ले जाने के चार आरोपियों को मोबाइल लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार करके मामले का पर्दाफाश करने पर यह अवार्ड दिया जा रहा है, पुलिस महानिदेशक ने वर्ष 18 व 19 में अपराध कानून व्यवस्था इंटेलीजेंसी में श्रेष्ठ कार्य करने व आपराधिक प्रकरणों में अपराधियों को पकड़ने के लिए बनाई अलग अलग कैटेगरी में थानाधिकारी शक्तावत को सम्मानित करने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में(पिपलाज केकड़ी)अजमेर निवासी सिंघम मनजीत सिंह को डी जी पी डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

लोकेश सोनी एडिटर

भीलवाड़ा मौसम

28.63°Cसाफ़ रात
दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C