तौलियों के सहारे जेल के दीवार फांदकर फरार हुए दो कैदी, मचा हड़कंप

राजस्थान के नागौर जिले की मेड़ता जेल में उस समय हड़कंप मच गया, जब पता चला कि पोक्सो एक्ट के दो कैदी तौलियों के सहारे जेल की मुख्य दीवार फांदकर फरार हो गए. रविवार देर शाम को वारदात का पता चलते ही सीआई गंगाराम विश्नोई मय जाब्ते के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और मौका का मुआयना करने के बाद आरोपी कैदियों की तलाश शुरू कर दी. वहीं घटना के बाद जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. विकास पाठक ने जिलेभर में नाकाबंदी करवा दी.
जानकारी के अनुसार मेड़ता जेल में मौजूदा समय में 164 कैदी हैं. रविवार शाम जेल बंद करते समय उपकारापाल रूघाराम सहित स्टॉफ की ओर से कैदियों की गिनती की जा रही थी, उसी दौरान 162 ही कैदी मिलने पर जेल स्टाफ में हड़कंप मच गया. पोक्सो एक्ट में बंद कैदी मुंडासर निवासी केशाराम नायक एवं निम्बी कला निवासी अयूब खां गायब मिले. कैदियों के गायब होने के बाद जेल प्रहरियों ने कैदियों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला. जेल प्रशासन ने इसकी जानकारी मेड़ता पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेल का मुआयना कर फरार कैदियों की तलाश शुरू कर दी है!
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात 
