स्थानीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर भीलवाड़ा का समापन

08 Oct 2019, 11:21

भीलवाड़ा(पवन बावरी)

शिविर अधिकारी साँवर लाल ने बताया की विवेकानन्द केंद्र द्वारा आयोजित पांच दिवसीय आवासीय शिविर में आगुचा ,भीलवाड़ा,कोटा कारोई, सेतुरिया व आटुण गाँव के 146 भाई बहनो ने 108 सुर्यनमस्कार करके राष्ट्र कार्य में आहुति हेतु ओर विजय दशमी के पर्व पर संकल्प लिया। हमारे शरीर में लोभ क्रोध मोह वासना रुपी रावण को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लेकर मन में श्री राम के विचार परिवार से समाज व समाज से राष्ट्र को जोड़ने का प्रण लिया । शिविर प्रमुख संजीव भैया ने शिविर की दिनचर्या व गतिविधिया खेल, मंथन, योग भजन ,देशभक्ति गीत व बौद्धिक सत्रों के माध्यम से कौशल विकास किया। शिविर में आहुति सत्र सत्यम भैया प्रान्त युवा प्रमुख ने लिया ओर कहा की विश्वामित्र राजा दशरथ के दरबार के दरबार में जाकर असुरि शक्तियों के विनाश हेतु राजा से राम व लक्ष्मण को राष्ट्र कार्य में आहुति हेतु मांगा। ओर गुरु ने कठिन कार्य का सामने करने के लिये प्रशिक्षण दिया ।14 वर्ष तक वन में रहकर अनेक राक्षसों व रावण का वध किया। चाणक्य ने समान्य बच्चों को शिक्षा देकर चंद्रगुप्त द्वारा राष्ट्र विरोधी शक्तियो का विनाश किया। महाराणा प्रताप ने मेवाड़ की रक्षा हेतु अपना जीवन संघर्षमय होने पर भी हार नहीं मानी ओर अन्तिम समय तक अनेक किलो को जीतते हुए मेवाड़ को संगठित किया।वीर सावरकर के एक थप्पड से एक युवा भारतीय मदन लाल धिगरा के राष्ट्र भावना को जागृत किया। स्वतंत्रता के आन्दोलन में कूदकर मदन लाल ने लार्ड्स कर्जन को गोली मारी ।सुपर -30 के संचालक आनन्द गरीब होनहार बच्चों को IIT परीक्षा में चयन हेतु अपना जीवन समर्पित कर देते है।हिमादास 19 वर्ष की आयु में 5 गोल्ड मेडल जीत जाते है ओर देश का नाम रौशन करती हैं । भारत माता तो जगत गुरु तो बनेगी लेकिन मेरा क्या योगदान होगा। शिविर समापन में विभिन्न वरिष्ठ कार्यकर्ता विष्णु जी त्रिपाठी ,अतुल जी जैन नगर प्रमुख,व्यवस्था प्रमुख सुरेश जी त्रिपाठी ,राज नायर सह नगर प्रमुख ,सह शिविर प्रमुख बलराम अहीर, निष्कर्ष भैया ,अशोक छिपा,ओम रावल सहित कई अन्य कार्यकर्ताओ ने भाग लिया ।

लोकेश सोनी एडिटर

भीलवाड़ा मौसम

28.63°Cसाफ़ रात
दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C