अजमीढ़ जयन्ति महोत्सव

स्वर्णकार महिलामण्डल द्वारा प्रतियोगिताए 11 से
श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज द्वारा आयोजित अजमीढ़ जयन्ति महोत्सव के तहत महिलामण्डल की प्रतियोगिताए 11 व 12 अक्टूबर को तेजाजी चौक स्थित रूपजी महाराज की बगीची में प्रारम्भ होगी ।
मण्डल अध्यक्ष श्रीमती लता सोनालिया ने बताया कि 11 अक्टूबर शुक्रवार को दोपहर 2 बजे 5 बजे तक मेहन्दी ,रंगोली व चेयर रेस प्रतियोगिता होगी , 12 अक्टूबर शनिवार को दोपहर 2 से 5 बजे तक लड्डू गोपाल बनाओ, चम्मच रेस व बालिकाओ की तीन टांग रेस होगी ।
13 अक्टूबर को प्रातः 8.15 बजे चित्रकूट धाम से शोभा यात्रा प्राम्भ होगी , महिलाओं के लिए ड्रेस कोड लागू किया जिसमें महिलाए लाल साड़ी , चूंदड़ व बालिकाए सफेद सलवार सूट पर चूंदड़ वाली चुनरी या लाल चुनरी पहन कर सामाजिक एकता का परिचय देगी ।
महिलामण्डल मन्त्री पिंकी सोनी ने अजमीढ़ जयन्ति पर समाज की सभी महिलाओं से आयोजित कार्यक्रमो में भाग लेने की अपील की है ।
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात लोकप्रिय खबरें
- नरेश बाबेल एवं श्रीमती सुनीता जैन ने किऐ अपने पिता श्री के मरणोपरांन्त नैत्र दान
- जयपुर में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, मुख्य आरोपी आसाराम की तलाश जारी
- शहर मे मकान पर छापा सैक्स रैकेट का राजफाश
- सलमान खान के धमाकेदार डायलोग
- बीगोद मे सामुदायिक चिकित्सालय कहने को है लेकिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सी सुविधा भी नही है।

