गांधी जयंती पर सोनिया का वार- ‘वो’ गांधी को हटाकर RSS को देश का प्रतीक बनाना चाहते हैं
03 Oct 2019, 08:16

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष (अंतरिम) सोनिया गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर हमला बोला है. कांग्रेस की पदयात्रा के समापन पर सोनिया गांधी ने कहा कि कुछ लोग आज RSS को देश का प्रतीक बनाना चाहते हैं, लेकिन ये संभव नहीं है. हमारे देश की नींव में गांधी के विचार हैं.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी ने पूरी दुनिया को अहिंसा का रास्ता अपनाने की प्रेरणा दी. आज भारत जहां पहुंचा है वह गांधी के रास्ते पर चलकर पहुंचा है. सोनिया ने कहा कि गांधी का नाम लेना आसान है लेकिन उनके रास्ते पर चलना मुश्किल है.
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C

