डीए की घोषणा कर सकती है, गहलोत सरकार

14 Oct 2019, 04:01

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार सोमवार को प्रदेश के राज्य कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट यानी डीए में वृद्धि की घोषणा कर सकती है. इस घोषणा का सीधा लाभ 8 लाख कर्मचारियों और 4 लाख पेंशनर्स को होगा. यह घोषणा गहलोत कैबिनेट की करीब 4 महीने बाद सोमवार को होने जा रही बैठक के बाद की जा सकती है. दरअसल, वित्त विभाग दिवाली से पहले डीए के तोहफे का प्रस्‍ताव तैयार कर चुका है और अब सीएम गहलोत की हरी झंडी का इंतजार है. मुख्यमंत्री कार्यालय में दोपहर 12:30 बजे प्रस्तावित कैबिनेट बैठक के बाद शाम तक दिवाली से पहले डीए दिए जाने के संबंध में आदेश जारी हो सकते हैं. प्रदेश सरकार के कर्मचारियों व पेंशनर्स को बढ़ा हुआ डीए जुलाई से मिलेगा, हालांकि जुलाई से सितंबर तक का एरियर उनके जीपीएफ में ही जमा होगा। जबकि अक्टूबर का डीए उन्हें वेतन से साथ मिलेगा।

लोकेश सोनी एडिटर

भीलवाड़ा मौसम

28.63°Cसाफ़ रात
दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C