जयपुर में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, मुख्य आरोपी आसाराम की तलाश जारी

17 Oct 2019, 04:26

राजस्थान की राजधानी जयपुर के झाेटवाड़ा थाना इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात का मामला सामने आया है. आरोपी ने यहां कांटा चौराहा कॉलोनी से पीड़ित लड़की को अगवा कर करधनी के एक मकान में उसके साथ रेप किया. इस संबंध में पीड़िता की मां ने बुधवार को पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया. पुलिस में दर्ज मामले के अनुसार लड़की को अगवा करने का आरोप आसाराम नाम के युवक पर लगा है. युवक ने करधनी के जिस मकान में लड़की का अपहरण करके रखा वहीं पर उसके कई दोस्तों ने भी लड़की के साथ रेप किया. फिलहाल आरोपी की तलाश में जुटी झोटवाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है.

लोकेश सोनी एडिटर

भीलवाड़ा मौसम

28.63°Cसाफ़ रात
दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C