सीएम गहलोत से मिले BJP प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया
30 Oct 2019, 09:04

भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने उनके आवास पर पहुंचे. दीपावली के बाद यह मुख्यमंत्री से उनकी शिष्टाचार मुलाकात रही. इस दौरान सतीश पूनिया ने अशोक गहलोत को दत्तोपंत ढेगड़ी द्वारा लिखित पुस्तक, डॉ. अम्बेडकर एवं सामाजिक क्रान्ति तथा 'दीनदयाल जी को जानो' पुस्तके भेंट की. इस मुलाकात के बाद पूनिया ने बताया कि गहलोत प्रदेश के मुखिया हैं और प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं. राजनैतिक सौहार्द हमारी परम्परा रही है और ऐसे दीपावली के अवसर पर प्रदेश में बीजेपी का प्रतिनिधित्व करने के नाते मेरी उनसे यह शिष्टाचार मुलाकात थी.
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C

