मऊ में सिलेंडर ब्लास्ट से गिरी 2 मंजिला इमारत, 7 लोगों की मौत

14 Oct 2019, 04:55

मऊ के मोहम्दाबाद कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर गांव में रसोई गैस का सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान ध्वस्त हो गया। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है।


इस हादसे की जानकारी के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वो पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंची जाए। पुलिस का कहना है कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। हादसे में घायल 15 लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय मकान में करीब दो दर्जन लोग मौजूद थे।

घटना सुबह साढ़े सात बजे की है। सिलेंडर फटने के बाद मकान में आग लग गई, जिसे देखकर आस-पास के लोग मकान के अंदर घुसे। जानकारी के मुताबिक, इसके कुछ देर बाद ही मकान भरभराकर गिर गया।

लोकेश सोनी एडिटर

भीलवाड़ा मौसम

28.63°Cसाफ़ रात
दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C