ग्रामीण युवा भी कर रहे है रक्तदान की पहल*

पवन बावरी[भीलवाड़ा]
भीलवाड़ा:-कोरोना महामारी के रक्तदान शिविरों के स्थगित हो जाने के कारण आई रक्त की कमी की पूर्ति हेतु सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन की पहल 41 रक्तविरों ने जरूरतमन्दों के लिए रक्तदान किया । फाउंडेशन के सचिव गोपाल विजयवर्गीय की प्रेरणा से छात्र नेता अनुराग जोशी , पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीप व्यास , युवा छात्रनेता राघव दाधीच ,प्रकाश सेन ,किशोर जी सोनी ,राघव दाधीच, जगदीश गुजर, रोहित सेन, घनश्याम धोबी, रामनरेश विजयवर्गीय ने रामस्नेही ब्लड़ बैंक में रक्तदान कर मानव सेवा का संकल्प मजबूत किया ।
फाउंडेशन की रक्तदान जागरूकता मुहिम हर पंचायत रक्त पंचायत से प्रेरित होकर ग्रामीण क्षेत्रो से भी रक्तदाता ब्लड बैंक पहुच कर रक्तदान कर रहे है पिथास निवासी आशीष वैष्णव, रामदयाल माली, विकास शर्मा , बनेड़ा से राजू माली , सुंदरपूरा निवासी सुरेश कुमावत, प्रह्लाद कुमावत , बड़ामहुआ निवासी भेरूलाल विजयवर्गीय ने रक्तदान कर थैलीसीमिया, डायलिसिस , ब्लड कैंसर रोगियों की सेवा में समर्पित किया ।
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात लोकप्रिय खबरें
- भारत पर बुरी नजर रखने वालों को हमारी सेना छोड़ेगी नहीं
- गोवा बीच पर दिल्ली मूल के एक यात्री की मौत हो गई और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई.
- पायलट ने समय पर प्रधान, जिला प्रमुख के चुनाव कराने को कहा ।पंचायतों की नई लॉटरी शीघ्र
- जिला अभिभाषक संस्था भीलवाड़ा चुनाव संपन्न विक्रम सिंह राठौड़ अध्यक्ष बने
- आज के मनमोहक श्रृंगार दर्शन खाटू श्याम जी के खाटू श्याम राजस्थान से

