370 हटाने के बाद अमित शाह का पहला इंटरव्यू

15 Oct 2019, 04:11

अमित शाह ने कहा, “अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद कहीं भी कोई कर्फ्यू नहीं है. केवल छह पुलिस स्टेशन क्षेत्रों में धारा 144 लगाई गई है. सेब का कारोबार सुचारू रूप से चल रहा है. सड़कों पर यातायात है और बाजार भी धीरे-धीरे फिर से खुल रहे हैं. कुल मिलाकर स्थिति अच्छी है. लोग शुक्रवार की नमाज अदा करने के लिए मस्जिद जा रहे हैं. जम्मू और कश्मीर दोनों डिविजन में शांति है. मोबाइल सेवाएं और वॉयस कॉल भी फिर से शुरू हो गई हैं.”

जब उनसे पूछा गया कि अगर कश्मीर में सब कुछ ठीक है तो पूर्व मुख्यमंत्रियों फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को लॉक अप में क्यों रखा गया? इस पर गृह मंत्री ने कहा, जब कोई घटना ताजी होती है तो उकसावे का काम सही नहीं. 370 हटाए जाने के बाद 4 हजार लोगों को एहतियात के तौर पर हिरासत में लिया गया. उसमें से आज 1 हजार से कम जेल में हैं. इनमें से 800 पत्थरबाज हैं.

लोकेश सोनी एडिटर

भीलवाड़ा मौसम

28.63°Cसाफ़ रात
दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C