दधिमती मातेश्वरी का प्राकट्य महोत्सव 2 फरवरी को*
भीलवाड़ा नाउ
भीलवाड़ा । दाधीच समाज न्यास एवं माँ दधिमती कमेटी के संयुक्त तत्वाधान मे कुलदेवी दधिमती मातेश्वरी का प्राकट्य महोत्सव को सेवा महोत्सव के रूप मे माघ शुक्ल अष्टमी रविवार 2 फरवरी को मनाया जा रहा है ।
दधिमति मंदिर कमेटी के अध्यक्ष हीरा लाल ओझा ने बताया सप्तमी शनिवार 1 फरवरी को प्रातः 9 बजे रामधाम गौशाला मे गायो को लापसी खिलाई जाएगी एवं प्रातः 11 बजे 501 कन्याओं का भोजन माँ दधिमथि मंदिर प्रांगण मे कराया जाएगा इस दौरान कन्या पूजन भी होगा । अष्टमी रविवार 2 फरवरी को प्रातः 8 बजे दुग्धाभिषेक , 9 बजे हवन फल वितरण 10 बजे पाठ्य पुस्तको का वितरण तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को चद्दर वितरित किये जाएंगे इस पावन पर्व पर रामजस व्यास एवं सुश्री दीपा दाधीच भजनों की प्रस्तुतियां प्रदान करेंगे ।
न्यास महामंत्री मुकेश ओझा ने बताया प्रातः 10 बजे दाधीच समाज न्यास की आम सभा रहेगी जिसमे मुख्य अतिथि श्री विश्वेश्वर तिवाड़ी उद्योगपति व भामाशाह होंगे । अध्यक्षता न्यास अध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा तथा स्वागताध्यक्ष मंदिर कमेटी के अध्यक्ष हीरा लाल ओझा होंगे । मध्या: 12:15 बजे प्राकट्य के पावन अवसर पर महाआरती कर छप्पन भोग का प्रसाद अर्पण कर वितरण किया जाएगा । उपरोक्त सभी कार्यक्रम माँ दधिमती मंदिर आजाद नगर मे होंगे ।
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात लोकप्रिय खबरें
- लाल साड़ी- माथे पर बिंदी, लक्ष्मी बॉम्ब के पोस्टर में दिखा अक्षय कुमार का पावरफुल लुक
- सड़क दुर्घटनाओं में हुए मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त
- चलो गांव की ओर अभियान शुरू
- राहुल गांधी की महाराष्ट्र के यवतमाल में रैली…मोदी पर लगाया झूठ बोलने का आरोप, कहा- खातों में न 15 लाख आए, न 6 हजार
- नेताओ की प्रतिष्ठा के सरपंच मुकाबले!

