मुर्शिदाबाद तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

15 Oct 2019, 06:25

पुलिस ने मुर्शिदाबाद ट्रिपल मर्डर केस के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल भी कर लिया है।

मुर्शिदाबाद के एसपी मुकेश कुमार ने कहा कि मंगलवार की सुबह जिले के साहपुर इलाके के सागरडीह से पेशे से राजमिस्त्री उत्पल बेहरा को गिरफ्तार किया गया।

गौरतलब है कि 8 अक्टूबर को दूर्गा पूजा के दौरान मुर्शिदाबाद जिले में बंधु प्रकाश पाल, उसकी 8 महीने की गर्भवती पत्नी और 6 साल के बेटे की हत्या कर दी गई थी। आठ अक्टूबर को 35 साल के प्रकाश पाल, उसकी पत्नी ब्यूटी पाल (28) और बेटे अंगन मंगलवार को मृत पाया गया था। प्रकाश और उसकी पत्नी को चाकू से घोंप कर मारा गया था, वहीं उसके बेटे को तौलिये से गला घोंटकर। बीजेपी ने पाल को आरएसएस का कार्यकर्ता बताया था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी राजमिस्त्री उत्पल बेहरा ने पाल को दो जीवन बीमा पॉलिसी के लिए पैसे दिए थे। हालांकि, पाल ने एक बीमा पॉलिसी के पैसे के रिसिप्ट दे दिए, मगर दूसरी पॉलिसि का उसने रिसिप्ट नहीं दिया। इसे लेकर पिछले कुछ सप्ताह से दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था। यहां तक कि पाल ने आरोपी का अपमान भी किया था। इसी अपमान की वजह से बेहरा ने उसकी हत्या करने का फैसला लिया।

लोकेश सोनी एडिटर

भीलवाड़ा मौसम

28.63°Cसाफ़ रात
दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C