* गुलाब का फूल भेंट कर स्काउट गाइड ने स्वच्छता रखने की अपील*

भीलवाड़ा राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के तत्वाधान में रा उ मा वि सुभाष नगर में संचालित स्काउट गाइड इको क्लब द्वारा नेहरू उद्यान स्थित प्राइवेट बस स्टैंड की स्वच्छता अभियान के तहत सफाई की तथा पॉलिथीन की थैलियां व अन्य प्लास्टिक कचरा उठाकर डस्टबिन में डाला एवं दुकानदारों एवं राहगीरों को बालको ने गुलाब का फूल भेंट कर यह अपील की कि आप अपने घर व सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलायेंगे एवं जो कचरा फैला रहे है उनको समझाएं की कचरा डस्टबिन में ही डालें एवं गांधीजी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करें सुभाष नगर सीनियर स्काउट पवन बावरी ने बताया की हमने प्लास्टिक कचरा उठाते हुए लोगों से अपील की स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान के तहत आपको को यह संदेश घर-घर पहुंचाना है कि हम कचरा डस्टबिन के बाहर ना फेंके एवं उस कचरे को डस्टबिन के अंदर ही डालें
स्थानीय सचिव प्रेम शंकर जोशी के अनुसार गांधीजी के 150वीं जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान छेड़ा गया और भावनात्मक रूप से लोगों में भाव भरे की गांधी जी जन्म दिवस के अवसर पर आप कचरा डस्टबिन में डालने एवं घर बाहर कहीं पर भी कचरा नही करने का संकल्प लेवे गाइड कंपनी की गाइड्स ने भी काली कुमावत के नेतृत्व में अभियान में सराहनीय योगदान दिया विनोद बेरवा भेरु बावरी उदय सिंह बंजारा सूरज कुमार धोबी चेतन मेवाड़ा एवं स्काउट गाइड उपस्थित थे
सादर प्रकाश नार्थ
श्रीमानसंपादक जी
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात 
