तीनों आरोपियों ने जुर्म कबूला- ATS

गुजरात एटीएस के डीआईजी हिमांशु शुक्ला ने दावा किया है कि हिरासत में लिए तीनों आरोपियों ने इस कत्ल में अपनी भागीदारी कबूल कर ली है. यूपी पुलिस और गुजरात एटीएस ने इस केस में मोहसिन शेख, फैजान और रशीद पठान नाम के शख्स को हिरासत में लिया है. ये तीनों इस हत्याकांड में शामिल रहे हैं.यूपी पुलिस के मुताबिक रशीद अहमद पठान को कम्प्यूटर का अच्छा खासा ज्ञान है, लेकिन ये पेशे से दर्जी का काम करता है. हिरासत में लिए गए दूसरे शख्स मौलाना मोहसिन शेख की उम्र 24 साल है और ये शख्स एक साड़ी की दुकान में काम करता है. तीसरे शख्स का नाम फैजान है और उसकी उम्र 21 साल है. ये शख्स भी सूरत में रहता है और ये जूते की शॉप में नौकरी करता है.मुख्य आरोपी रशीद पठान नाम का शख्स है। यूपी डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने बताया है कि पुलिस टीम ने पांच लोगों को हिरासत में लिया था, जिसमें दो को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। तीन लोग पुलिस की हिरासत में हैं,डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि कमलेश तिवारी की हत्या का कारण साल 2015 में उनके द्वारा दिया गया विवादित भाषण हो सकता है. हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. उन्होंने कहा कि इस केस की जांच की जा रही है.
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात 
