वकीलों ने सौंपा ज्ञापन

14 Feb 2020, 10:41


पवन बावरी[भीलवाड़ा]

*भीलवाड़ा : अभिभाषक संस्था, भीलवाड़ा अध्यक्ष विक्रम सिंह राठौड़ के नेतृत्व में प्रधानमंत्री भारत सरकार, मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार व जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमे विरक्रम सिंह राठौड़ ने बताया कि लखनऊ के CJM कोर्ट में दिन-दहाड़े अधिवक्ता पर बम से हमला हुआ। जिसमे कोर्ट में मौजूद कई अधिवक्ता व पक्षकारगण घायल हो गए। जिसको लेकर पूरे हिंदुस्तान में अधिवक्ता समुदाय में रोष व्याप्त है। जिसको लेकर आज भीलवाड़ा न्यायालय में अधिवक्ताओ द्वारा कार्य का बहिष्कार किया गया व जिला कलेक्टर को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया और मांग की गई कि लखनऊ कोर्ट में अधिवक्ताओ पर हुए इस आत्मघाती हमले में मौजूद अपराधियों को शीघ्रातिशीघ्र कानूनी कार्यवाही करवाई जावे ताकि भविष्य में इस तरह की कोई भी घटना अधिवक्ताओ के साथ न हो। साथ ही ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि अधिवक्ताओ पर निरन्त हो रहे हमलो से अधिवक्ताओ को सुरक्षा प्रदान करने के लिए शीघ्रातिशीघ्र एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाये। जिससे अधिवक्ताओ को सुरक्षा प्रदान हो सके।*
*संस्था उपाध्यक्ष धर्मेंद्र औझा, महासचिव छोटू लाल माली, कोषाध्यक्ष योगेश पाराशर, पुस्तकलालय सचिव प्रकाश चंद्र शर्मा, शिव लाल शर्मा, रणवीर सिंह चूंडावत, कृष्णगोपाल शर्मा, भोपाल लाल गुर्जर, पीरू सिंह गौड़, भूपेंद्र सिंह कानावत, राजेंश शर्मा, दीपक श्रीमाली, गोपाल अजमेरा, अशोक जैन, नॉनिहाल सिंह गौड़, मुकेश सुवालका, दीपक ख़ूबवानी, कैलाश आगाल रवि गोरानी, विनोद कसारा, गजेंद्र सिंह कानावत व सेकड़ो अधिवक्ताओ ने कलेक्टरी पहुच कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।*

लोकेश सोनी एडिटर

भीलवाड़ा मौसम

28.63°Cसाफ़ रात
दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C