रावणा राजपूत समाज द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन व खेल प्रतियोगिता का आयोजन दिसम्बर में।


महेन्द्र ललकार(बीगोद)
भीलवाड़ा
श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान जिला महामंत्री पीरू सिंह गौड़ ने बताया कि संस्थान द्वारा समाज के सभी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ दीपावली स्नेह मिलन जिलाध्यक्ष राम सिंह चौहान युवा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह गुढ़ा के नेतृत्व में चामुंडा माता मंदिर, लव गार्डन, भीलवाड़ा में आयोजित किया गया जिसमें सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की बधाई दी।
मीटिंग में संरक्षक भेरू सिंह भाटी ने बताया कि समाज द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन 29 जनवरी 2020 को त्रिवेणी संगम, मांडलगढ़ में आयोजित किया जाएगा इससे पूर्व समाज के सभी संगठनों द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाना चाहिए। उपस्थित सभी संगठनों के पदाधिकारियो ने 1 दिसंबर 2019 को युवक-युवती परिचय सम्मेलन भीलवाड़ा में आयोजित करने पर सहमति प्रदान की। इसके साथ ही 22 दिसंबर को समाज द्वारा वशाल वहां रैली व खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना तय हुआ। खेल-कूद प्रतियोगिता का 22 दिसंबर को उद्घाटन किया जाएगा व समापन 30 दिसंबर को किया जाएगा।
युवक-युवती परिचय सम्मेलन की जिम्मेदारी युवा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह गुढा को व खेल-कूद प्रतियोगिता की जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष राम सिंह चौहान को सौंपी गई।
इस दैरान श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान महामंत्री पीरू सिंह गौड़, उपाध्यक्ष भेरू सिंह राठौड़, भँवर सिंह सोलंकी, संगठन मंत्री राम सिंह गहलोत, जिला प्रवक्ता नारायण सिंह चौहान, खेल मंत्री रवि सिंह गहलोत, मांडल तहसील अध्यक्ष नारायण सिंह गहलोत, सर्व रावणा राजपूत सेवा संस्थान जिलाध्यक्ष भँवर सिंह भाटी, संस्थापक अध्यक्ष रतन सिंह राणावत, कोषाध्यक्ष बाबू सिंह राणावत, प्रवक्ता सुरेश सिंह बिलिया व समाज के कई पदाधिकारी मौजूद थे।
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात लोकप्रिय खबरें
- श्री श्याम प्रभु के आज "खाटूश्यामजी" से भव्य अलौकिक "श्रृंगार दर्शन"
- राजस्थान में पान मसाला और फ्लेवर्ड सुपारी पर बैन, ऐसा करने वाला बना देश का तीसरा राज्य
- आईएफडब्ल्यूजे भीलवाड़ा के तहसील संयोजको की घोषणा
- पायलट ने समय पर प्रधान, जिला प्रमुख के चुनाव कराने को कहा ।पंचायतों की नई लॉटरी शीघ्र
- RCA चुनाव LIVE: डूडी गुट के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल, SMS स्टेडियम में हंगामा

