किसानों की परेशानी को लेकर वसुंधरा राजे तक पहुंचे शाहपुरा भाजपा नेता।

महेन्द्र ललकार(बीगोद)
किसानों के हितों के लिए हमेशा आगे रहेंगे राजस्थान में किसी भी किसान का अहित नहीं होने दिया जाएगा
उसके अधिकारों की रक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हमेशा लड़ता रहेगा।
एडवोकेट अविनाश जीनगर राजस्थान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान वसुंधरा राजे से मिलकर एक पत्र से अवगत कराया कि शाहपुरा बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र में अतिवृष्टि से क्षेत्र के किसानों की समस्त फसलें खराब हो गई थी।
शाहपुरा बनेडा विधानसभा क्षेत्र में उड़द मूंग मक्का ज्वार आदि की फसलें खराब हो गई खेतों में सभी प्रकार की फसलें नष्ट हो जाने के बाद भी खराबे का सही आकलन नहीं होने से किसानों के साथ खिलवाड़ किया गया। पुनः जाँच करवाने के लिए कहा जिस पर पूर्व मुख्यमन्त्री ने आपदा प्रबन्ध विभाग के अधिकारी से बात की और पुनः जाँच करवाने के लिए बोला
प्रतिनिधिमंडल में पार्षद दीपक पारीक, भारत सरकार दिशा कमेटी के सदस्य स्वराज सिंह शेखावत तथा भाजपा नेता जितेंद्र काबरा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी शाहपुरा ने स्थानीय प्रशासन को भी अवगत कराया गया गिरदावरी के समय भी इसका सही आकलन नहीं किया गया और पूरे जिले में सिर्फ शाहपुरा को छोड़ दिया गया जबकि शाहपुरा बनेडा विधानसभा क्षेत्र में किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि बात कर कार्रवाई करने का विशवास दिलाया एवम् कहा की भारतीय जनता पार्टी किसानों के साथ है उनको मुआवजे के लिए प्रदेश स्तर तक भी मांग उठाई जाएगी।
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात लोकप्रिय खबरें
- यूपी में शिक्षा व्यवस्था बदहाल, बीजेपी और कांग्रेस जिम्मेदार: मायावती
- दिनांक 05/11/2019 से प्रारंभ हुआ 'निष्ठा' प्रशिक्षण का समापन आज
- वृक्षित फाउंडेशन द्वारा सफाई अभियान*
- जिलास्तरीय कला पर्व आदर्श विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय बीगोद में हुआ आयोजित
- राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, बस-जीप में टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल

