दिवंगत आत्माओं को अर्पित की भजन पुष्पांजलि

मूलचन्द पेसवानी( भीलवाड़ा)
भीलवाड़ा: में आत्मशांति कीर्तन परिवार द्वारा एक अनूठी शुरुआत करते हुए पंचमुखी मोक्ष धाम में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए आत्मा- परमात्मा व काया- माया के भजन प्रस्तुत कर श्रद्धांजलि अर्पित की स आत्मशांति कीर्तन परिवार के शांति प्रकाश मोहता ने बताया कि दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु भजन पुष्पांजलि का कार्यक्रम हर महीने प्रथम रविवार को भीलवाड़ा शहर के अलग-अलग मोक्ष धाम में आयोजित किया जाएगा । अभय सिंह चुंडावत ने बताया कि दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए आयोजित इस अनुठे आयोजन में राजवेन्दर कालरा, मुकंद सिंह राठौड़, मांगीलाल रसिक, जगदीश जागा, राकेश सेन, रमन राठी, जगदीश सोनी, संजय पंचोली, कोमल सिंह ठाकुर, सत्यनारायण पाल, राजेंद्र कुमार, छोटू लाल आदि ने भजनों की प्रस्तुति दी व भूपेंद्र गंधर्व ने ऑर्गन, राजेंद्र राव ने ऑक्टोपैड, राधे गोविंद ने ढ़ोलक व विनोद व्यास ने तबले पर संगत की। कार्यक्रम को सफल बनाने मे राहुल सोनी, रामकुमार बाहेती, जाकिर हुसैन, राजेंद्र पारीक,दीलीप सोनी, सुखदेव पारीक, मुकेश कुमावत, पार्षद मुकेश शर्मा, राजेश कुदाल, नंदलाल शर्मा, विजय जैन, सुभाष शर्मा, सुरेश शर्मा, सुलक्षणा शर्मा, रेणु लालवानी आदि का सहयोग रहा।
श्रद्धांजलि आयोजन में जब तेरी डोली उठा ली जाएगी, चदरिया झीनी रे झीनी, क्या लेकर आया बंदा क्या लेकर जाएगा, काया ने सिणगार कोयलिया, कंचन वाली काया रे आदि अध्यात्मिक भजनों की प्रस्तुतियां दी गई।
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात लोकप्रिय खबरें
- भीलवाड़ा में भारी कोहरा सर्दी का पारा बड़ा
- कपिल देव ने भी CAC से दिया इस्तीफा, शांता रंगास्वामी पहले ही छोड़ चुकी हैं पद शांता रंगास्वामी के बाद कपिल देव ने भी क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.
- श्री श्याम प्रभु के आज "अमावस्या" के "खाटूश्यामजी" से भव्य अलौकिक "श्रृंगार दर्शन"..
- अमिताभ बचन्न के धमाकेदार डायलोग
- सुभाष नगर विद्यालय में क्रीड़ा भारती द्वारा सूर्य सप्तमी उत्सव मनाया गया*

