खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई

24 Dec 2019, 10:44

महेंद्र जी ललकार(बीगोद)
नवजीवन सेकेंडरी स्कूल मे खेलकूद प्रतियोगिताओं मे विधार्थियों ने दिखाया दमखम
बीगोद कस्बे की नवजीवन पब्लिक स्कूल मे चल रही तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता स्पर्धा के अन्तर्गत प्रथम दिवस खो खो दूसरे दिन कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गयी।जिसमे बच्चो ने दमखम के साथ भाग लिया। प्राइमरी,नर्सरी के बच्चों लिए कुर्सी रेस, गुबारा फूलाना,सतोलिया प्रतियोगिता आयोजित की गयी। तीसरे दिन मंगलवार को जलेबी रेस, एक टांग दोड, उच्चीकूद, लम्बी कूद सहित कई प्रतियोगिताओं के आयोजन किए जाएंगे। प्रधानाचार्या प्रीति बाबेल ने बताया है कि अर्द्धवार्षिक परीक्षा समापन के बाद बच्चो के लिए तीन दिवसीय इन स्पर्धाओ का आयोजन रखा गया है। कल मंगलवार को समापन होगा। शिक्षक मुकेशजैन जैन, सुनील पहाड़िया, मीना बाबेल, मंजु कुमावत, बीना वर्मा, तमन्ना खलीफा सहित समस्त स्टाफ प्रतियोगिताओं को करा रहे है।

लोकेश सोनी एडिटर

भीलवाड़ा मौसम

28.63°Cसाफ़ रात
दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C