डॉक्टर आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा ने मनाया संविधान दिवस

किशन वैष्णव(शाहपुरा)
भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल व भाजपा एस सी मोर्चा नगर मण्डल शाहपुरा द्वारा अध्यक्ष रघुनंदन सोनी के नेतृत्व में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर संविधान दिवस मनाया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी ने बताया कि 26 नवंबर को देश भर में संविधान दिवस मनाया जाता है। दुनिया भर के तमाम संविधानों को बारीकी से परखने के बाद बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान का मसौदा तैयार किया था। 26 नवंबर 1949 को इसे भारतीय संविधान सभा के समक्ष लाया गया। कार्यक्रम में भाजपा एस सी मोर्चा नगर अध्यक्ष लादूराम खटीक ने बताया कि इस अवसर पर गोपी लाल रेगर, राधेश्याम जीनगर, गाेपाल घुसर, नाथूलाल काेली, लाेकेन्द्र शर्मा, जाेगेन्द्र सिंह, पार्षद बीरबल पंवार, माेहन रेगर, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जय किशन घुसर, राजू जागिड, छात्र संघ अध्यक्ष सुमित पारीक, राजेन्द्र खटीक, नवीन मराठा, दुर्गा लाल कहार, युवराज सिंह, सिधांनत घुसर, पुस्पेन्द्र काेली, विठल शर्मा, आशिष नरवाल, एस सी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कमलेश मुडेतिया आदि मौजूद थे।
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात लोकप्रिय खबरें
- *शाहपुरा हॉकी प्रीमियम लीग 2019 का फाइनल मैच शाहपुरा विजार्ड ने जीता।
- अमिताभ बचन्न के धमाकेदार डायलोग
- अमित शाह की एंट्री,कांग्रेसमुक्त हुआ नेहरू मेमोरियल
- वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल में जीतीं मैरी कॉम, आठवां वर्ल्ड चैम्पियनशिप पदक पक्का
- सेवा भारती समिति ने किया प्रतिभाओं सम्मान समारोह आयोजित

