समरसता यज्ञ संपन्न

27 Dec 2019, 03:33

पवन बावरी (भीलवाड़ा)

भीलवाड़ा :सेवा भारती समिति भीलवाड़ा द्वारा ग्राम धुवाला मांडल में सामाजिक समरसता यज्ञ का आयोजन ग्राम के मध्य में मंदिर परिसर में किया गया जिला मंत्री ललित कुमार जैन ने बताया कि इस सामाजिक समरसता यज्ञ में ग्राम के विभिन्न जाति बिरादरी के 9 जोड़ों सहित कई ग्रामीण व बाल संस्कार केंद्र के भैया बहन सम्मिलित हुए यज्ञ के साथ-साथ नशा मुक्ति अभियान के तहत प्रदर्शनी लगाकर नशा मुक्ति हेतु सभी को साहित्य वितरण भी किया गया इस अवसर पर ग्राम के उप सरपंच साहब बालकिशन शर्मा वकील एवं सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल गाडरी सेवा भारती के विभाग मंत्री अशोक कुमार सेन नगर अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश वैष्णव यज्ञ कर्ता श्री ओम प्रकाश सुखवाल गायत्री शक्तिपीठ भीलवाड़ा प्रकल्प शिक्षक देवकरण लोहार सामाजिक कार्यकर्ता रामस्वरूप सेन सहित कई गणमान्य उपस्थित थे सामाजिक समरसता यज्ञ व सेवा भारती के कार्य पर अशोक कुमार सेन ने जानकारी दी तथा सभी ग्रामीण जन से नशा नहीं करने का आग्रह किया कार्यक्रम के समापन पर आरती करके सभी को प्रसाद वितरण किया गया|

लोकेश सोनी एडिटर

भीलवाड़ा मौसम

28.63°Cसाफ़ रात
दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C