संविधान दिवस पर बैठक आयोजित

27 Nov 2019, 02:46

भीलवाड़ा नाउ समाचार श्री मानव कल्याण चेरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियो ने अध्यक्ष बाबू सिंह राणावत के नेतृत्व में ट्रस्ट के प्रधान कार्यालय तिलक नगर में भारत के संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर के आदर्श को का संकल्प के साथ संविधान दिवस मनाया।
ट्रस्ट महामंत्री रतन सिंह राणावत ने बताया कि भारत गणराज्य का संविधान 26 नवम्बर 1949 को बनकर तैयार हुआ था। संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ॰ भीमराव आंबेडकर के 125वें जयंती वर्ष के रूप में 26 नवम्बर 2015 से संविधान दिवस मनाया गया। संविधान सभा ने भारत के संविधान को 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में 26 नवम्बर 1949 को पूरा कर राष्ट्र को समर्पित किया। गणतंत्र भारत में 26 जनवरी 1950 से संविधान अमल में लाया गया। भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है। भारत सरकार द्वारा पहली बार 2015 से डॉ॰ भीमराव आंबेडकर के इस महान योगदान के रूप में 26 नवम्बर को "संविधान दिवस" मनाया गया। संविधान में वर्तमान में आज भी केवल 395 अनुच्छेद ही है। एवं केवल इन अनुच्छेदों का विस्तार ही किया गया है। एवं संविधान में वर्णित 395 अनुच्छेदों के अतिरिक्त एक भी नवीन अनुच्छेद नही है।। वर्तमान में भारतीय संविधान में 12 अनुसूची और 22 भाग है भारत के मूल संविधान में आठ अनुसूचियाँ थी परन्तु वर्तमान में भारतीय संविधान में बारह अनुसूचियाँ है। संविधान में नौवी अनुसूची प्रथम संविधान संशोधन 1951, 10वीं अनुसूची 52वें संविधान संशोधन 1985, 11वीं अनुसूची 73वें संविधान संशोधन1992 एवं बाहरवीं अनुसूची 74वें संविधान संशोधन 1992 द्वारा सम्मिलित किया गया। भारतीय संविधान का संशोधन भारत के संविधान में परिवर्तन करने की प्रक्रिया है। एक संशोधन के प्रस्ताव की शुरुआत संसद में होती है जहाँ इसे एक बिल के रूप में पेश किया जाता है। भारतीय संविधान में अब तक 104 बार संशोधन किया जा चुका है।
इस दौरान उपाध्यक्ष राम सिंह चौहान, उदय लाल धोबी, पीरू सिंह गौड़, कमल सिंह बिरधोल, रोशन लाल सेन, शंकर सिंह राठौड़, अमित जैन, भदेर सिंह भाटी, हरि ओम सिंह चौहान, कालू लाल रेगर, सुरेश कुमार रेगर, व ट्रस्ट के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लोकेश सोनी एडिटर

भीलवाड़ा मौसम

28.63°Cसाफ़ रात
दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C