द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ संपन्न वह नई कार्यकारिणी गठन हुआ

पवन बावरी(भीलवाड़ा)
परिमंडल सचिव श्री भगवाना राम जी ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि गुमानपुरा स्थित संत कंवर राम धर्मशाला में नेशनल यूनियन आफ पोस्टल एम्पलाइज का द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पीसीसी महासचिव श्री पंकज मेहता जी रहे तथा अधिवेशन की अध्यक्षता जोधपुर से पधारे श्री भगवान राम जी ने की विशिष्ट अतिथि श्री सुनील बालचंदानी वह गिरधरलाल पंचवानी अतिथि भूपेंद्र मेहरा क्षेत्र लाल अकोदिया रहे मंच का संचालन प्रदेश सचिव राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस युवा इंटक के श्री हेमंत कुमार दाधीच ने किया जिसमें समस्त पदाधिकारीयों ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया मंच पर विराजमान सभी अतिथियों को माल्यार्पण करके स्वागत किया गया तत्पश्चात समस्त पदाधिकारियों ने श्रम विरोधी कानून का विरोध किया पीसीसी महासचिव पंकज मेहता ने कहा कि केंद्र सरकार बार-बार श्रम कानूनों में परिवर्तन कर रही है जिससे समस्त कर्मचारी वर्ग मजदूर वर्ग को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है निजी करण करके सरकार विभाग व कार्मीको को नुकसान पहुंचा रही है भगवानाराम जी ने कहा कि 8 जनवरी को श्रम कानून के विरोध में समस्त यूनियनों एक साथ खड़े होकर विरोध प्रदर्शन करेगी सुनील बाल चंदानी जी ने कहा कि हमें एकजुट रहना चाहिए अधिवेशन समापन से पूर्व सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा हुई जिसमें सभी ने अपना समर्थन देकर कार्यकारिणी का पारीत किया जिसमें मंडल अध्यक्ष श्री छितर लाल अकोदिया जी वह मंडल सचिव श्री मंजूर हुसैन मंडल कोषाध्यक्ष राजकिशोर वर्मा जी को नियुक्त किया गया सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया वह बधाई दी गई नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के बनते ही समस्त पदाधिकारी व सदस्य गणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात 
