जोधपुर में मानवता हुई शर्मसार, MDM अस्पताल के कूड़ेदान में नवजात का शव फेंका
03 Oct 2019, 08:16

राजस्थान के जोधपुर शहर में शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है. संभाग के सबसे बड़े एमडीएम अस्पताल में नगर निगम के कूड़ेदान में एक नवजात बच्चे का शव पड़ा मिला. बताया जा रहा है कि नवजात को बुधवार देर रात अस्पताल के पिछले हिस्से में रखे कूड़ेदान में फेंका गया था. गुरुवार सुबह अस्पताल के सफाई कर्मचारी जब कचरा डालने कूड़ेदान के पास पहुंचे उन्हें उसमें नवजात शिशु का शव पड़ा मिला. लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने कूड़ेदान से नवजात के शव को निकलवाकर उसे मॉर्चरी में रखवाया है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C
लोकप्रिय खबरें
- चुनाव लड़ने के अयोग्य पूर्व जनप्रतिनिधी
- बावरी समाज ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन दिया ओर जिंदल के खिलाफ दिया समर्थन
- राजेश खन्ना के धमाकेदार डायलोग
- जिंदल सॉ लिमिटेड के दहन के लिए भगवान श्री राम जी से की प्रार्थना
- RCA चुनाव LIVE: डूडी गुट के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल, SMS स्टेडियम में हंगामा

