राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शाहपुरा की अंजलि और ममता ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया

किशन वैष्णव(शाहपुरा)
राष्ट्रीय 65वी वॉलीबॉल प्रतियोगिता महाराष्ट्र के अहमदनगर में आयोजित हुई जिसमें शाहपुरा की अंजलि भाट और ममता रैगर को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। शाहपुरा के तहनाल गेट विद्यायल की छात्रा अंजलि भाट निवासी आसींद रोड ज्योति नगर पिता कमलेश भाट एवं ममता रैगर निवासी तहनाल गेट रैगर बस्ती पिता रामपाल रैगर दोनों छात्राओ ने कोच मूलचंद खोईवाल के दिशा निर्देशों पर राजस्थान वाॅलीबाल छात्रा टीम विजेता
त्रिमूर्ति शिक्षण संस्थान , अहमदनगर (महाराष्ट्र) में दिनांक 20 से 23 नवम्बर 2019 तक आयोजित 65 वीं राष्ट्रीय विद्यालयी वाॅलीबाल 17 वर्ष छात्रा प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मैच में पश्चिम बंगाल को 3 - 1 सेट से हराकर इतिहास रचा सहायक कोच एवम् टीम मैनेजर हेमराज खटीक बताया कि राजस्थान ने छात्रा वर्ग में पहली बार स्वर्ण पदक प्राप्त किया महाराष्ट्र के अहमदनगर में चल रही वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पर अंजली और ममता ने जीत प्राप्त कर अपना और अपने परिवार का नाम रोशन किया और अपने क्षेत्र का देश में लहराया।दोनों छात्राओं ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।अंजलि भाट ने बताया कि मेरे पांच भाइयों में से एक अकेली हूं मेरे भाई पढ़े लिखे कम है जिससे मेरे परिवार को हर तरह कि दिक्कत होती है फिर भी मेरे भाइयों और मेरे परिवार ने मुझे आगे बढ़ाया और एक नये मुकाम पर लाकर खड़ा कर दिया। अंजलि और ममता का शाहपुरा नगर पालिका और तहनाल गेट स्कूल के द्वार स्कूल से महलों के चौक तक भव्य जुलूस निकाला व माला पहनाकर स्वागत किया गया। महलों के चौक में इनका स्वागत समाहरो का आयोजन किया गया इन्हे पुरस्कृत किया गया। शाहपुरा की बेटियों ने शाहपुरा का नाम बढ़ाया जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है जुलूस को देखने और कामयाब बेटियों को देखने हजारों लोगों की भीड़ लगी।अंजलि के भाई भेरू लाल भाट ने बताया कि हमारा परिवार आज बहुत खुश हैं मेरे परिवार में कोई पढ़ा लिखा नहीं है और जब हमारी छोटी बहन कामयाबी की ओर जा रही है तो बहुत खुशी हो रही है हम इसे कामयाब बनाएंगे कभी भी कितनी भी प्रकार की तकलीफ़ इसकी कामयाबी में नहीं आने देंगे चाहे कितनी भी मजबूरी हों हम इसे पीछे नहीं हटने देंगे। कार्यक्रम में यंग सपोर्ट कल्ब से राजेन्द्र धाभाई, एडिश्नल एसपी अनुक्रती उच्चेनिया, स्कूल प्रिंसिपल रीता धोबी एवं स्कूल स्टाफ और शाहपुरा नगर के अतिथि मौजूद थे।
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात 
