मेरा फ़र्ज़ सेवा संस्थान की बैठक 10 जनवरी को

08 Jan 2020, 09:37

पवन बावरी
भीलवाड़ा:मेरा फ़र्ज़ सेवा संस्थान सचिव एडवोकेट पीरू सिंह गौड़ ने बताया कि संस्थान की बैठक 10 जनवरी को सुभाष उद्यान, सुभाष नगर में सुबह 08 बजे आयोजित की जाएगी। जिसमे संस्थान के आगामी कार्यक्रमो की रूप-रेखा तय की जाएगी। संस्थान की 2020 की कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर अहम चर्चा की जाएगी। साथ ही संस्था द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए संस्थान के पदाधिकारियों के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा व पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी सुपुर्द की जाएगी।*

लोकेश सोनी एडिटर

भीलवाड़ा मौसम

28.63°Cसाफ़ रात
दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C