बलात्कार के दोषियों को फांसी देने की मांग एवं क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भाजपा ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

04 Dec 2019, 08:25


किशन वैष्णव (शाहपुरा)
शाहपुरा क्षेत्र की  विभिन्न मांगो एवम् विभन्न क्षेत्रो में हुए बलात्कार के दोषियों को फाँसी की सजा दिलवाने के लिए भाजपा अध्यक्ष रघुनंदन सोनी की उपस्थिति में शाहपुरा उपखंड अधिकारी श्वेता चौहान को ज्ञापन दिया गया। एससी मोर्चा नगर अध्यक्ष लादूराम खटीक ने बताया कि सांगानेर से माण्डल मेघा हाइवे पर शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र बड़ला से कमालपुरा तक क्षतिग्रस्त रोड को 10 दिन के भीतर ठीक करवाया जाये।क्षतिग्रस्त रोड की वजह से आये दिन सड़क हादसे हो रहे है ओर लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे शीघ्र ही ठीक करवाया जाए ताकि आम आदमी को सुविधा मिल सके एवं शाहपुरा क्षेत्र के वाशिंदों को टोल टेक्स  से मुक्त रखा जाय। मुख्य मार्ग होने से लोगो का जिला मुख्यालय पर आना जाना बना रहता है ।इस साल हुई अतिवृष्टि से काश्तकारों को भारी नुकसान हुआ है इसका मुआवजा भी दिलवाया जाए | खरीफ की फसलों में पैदावार को लेकर चिंतित किसानों भारी रोष एवं कृषकों के पास जानवरो के लिए चारा भी नहीं है उनके लिए चारे का डिपो खुलवाया जाए।

बलात्कारियों को फांसी देने की मांग, गुस्साए भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर जताया आक्रोश।
हेदराबाद में 26 वर्षीय महिला डॉक्टर के साथ हुए सामूहिक बलात्कार के दोषियों को फाँसी की सजा दिलाई जाय ताकि ऐसा कुकर्म करने की कोई जरूरत ना कर सके।राजस्थान के टोंक जिले में अलीगढ़ में 6 वर्ष की बच्ची के साथ बलात्कार करके उसकी हत्या कर के जघन्य अपराध करने वाले को फाँसी की सजा दिलाई जाये इसकी मांग राजस्थान सरकार से करते हुए भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल, भारतीय जनता पार्टी एस सी मोर्चा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, ओ बी सी मोर्चा, एस टी मोर्चा,  किसान मोर्चा,अल्पसंख्यक मोर्चा पार्टी शाहपुरा उपखंड मुख्यालय पर नारे बाजी व प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रघुनंदन सोनी, भाजपा एस सी मोर्चा नगर अध्यक्ष लादूराम खटीक, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेश गुर्जर, लोकेंद्र जी शर्मा, प्रतिपक्ष नेता मोहनलाल गुर्जर, पूर्व नगर अध्यक्ष रमेश मारू, पार्षद प्रवीण सोनी, पार्षद बीरबल पवार, योगेश पारीक, युवा नेता जितेंद्र सेन, कमल सोनी, राजू जांगिड़, राजेंद्र खटीक, विट्ठल शर्मा, मोहन रेगर, आनंद रेगर, कमलेश मुण्डेतिया, छात्रसंघ अध्यक्ष सुमित पारीक, नाथूलाल कोली, राजेन्द्र बोहरा, राजेन्द्र शास्त्री, प्रफुल शर्मा, विनोद लक्ष्य कार, युवराज सिंह, रघुवीर सिंह, नरेश कोली सैकड़ों कार्यकर्ता नारेबाजी के साथ ज्ञापन दिया

लोकेश सोनी एडिटर

भीलवाड़ा मौसम

28.63°Cसाफ़ रात
दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C