करेड़ा में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

17 Dec 2019, 09:59

महेंद्र ललकार(बीगोद)
करेड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के लिए दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के लिए मार्शट आर्ट पद्वति से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण वहां पर मंजू श्रीवास्तव, निशा, मदीना बानू व आरती द्वारा दिया जा रहा है।
प्रशिक्षक मदीना बानू ने बताया कि आज के दौर में आत्म रक्षा का प्रशिक्षण सभी के लिए बहुत आवश्यक हो गया है। सरकारी स्तर पर स्कूल में अध्ययन करने वाली बालिकाओं को प्रशिक्षण देने के लिए राज्य सरकार की ओर से उनको पूर्व में किशनगढ़ में प्रशिक्षण दिया गया तथा वो संदर्भ व्यक्ति के रूप् में बालिकाओं को प्रशिक्षण देने के लिए बालिकाओं व शारीरिक शिक्षकों को प्रशिक्षण दे रही है। यह कार्य समग्र शिक्षा अभियान के अंर्तगत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब हम स्वयं की रक्षा नहीं कर सकेगें तब तक दूसरों की कैसे करेगें।

लोकेश सोनी एडिटर

भीलवाड़ा मौसम

28.63°Cसाफ़ रात
दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C