सरकार के जनविरोधी नीतियों को लेकर भारत बंद का ग्रामीण क्षेत्रों में कोई असर नहीं

किशन वैष्णव
शाहपुरा: आॅनलाइन ट्रेड और आॅनलाइन शाॅपिंग एप संचालन कंपनियों द्वारा भारतीय खुदरा बाजार में पहुंचाई जा रही क्षति के विरोध में बुधवार को शाहपुरा में मोबाइल दुकानें बंद रख कर विरोध किया गया। राजस्थान सेल्युलर एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को पूरे प्रदेश में मोबाइल दुकानें बंद रही लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिला।आज ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक एवं सभी रोजगार संबंधित प्रतिष्ठान खुले रहे।जिसको लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भारत बंद का कोई असर नहीं दिखा।कहीं दुकानदारो ने बताया कि रिटेल बाजार पर आॅनलाइन ट्रेड के कारण बूरा असर पडा है। जिसके विरोध में आज कहीं कस्बे एवं शहरी क्षेत्र में दुकानों एवं श्रमिको एवं कर्मचारी हड़ताल पर बैठे।केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ,सार्वजनिक क्षेत्रों के विनिवेश को रोकने, बेरोजगारों को रोजगार देने, बीएसएनएल को बचाने, बैंकों से हड़पे करोड़ों के कर्ज को वापस लेने, संविदा और ठेकेदारीकरण को रोकने, श्रम संहिता बनाने के मामले को वापस लेने, फिक्स टर्म एम्प्लायमेंट को वापस लेने, रक्षा, रेलवे, बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश बंद करने की मांग समेत अन्य मुद्दों को लेकर हड़ताल की गई।लेकिन हड़ताल का असर ग्रामीण क्षेत्रों में कम ही देखने को मिला।ग्रामीण क्षेत्रों में आज मोबाइल दुकानों और बैंक कर्मचारी सहित कहीं सड़कों पर आवागमन सामान्य रहा, सार्वजनिक प्रतिष्ठान आम दिन की तरह खुले रहे।ग्रामीण क्षेत्रों में भारत बंद के चलते जरूरी सुविधाओं के लिए लोगों को कोई मशक्कत नहीं करनी पड़ी।
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात लोकप्रिय खबरें
- कश्मीर में हुई पोस्टपेड मोबाइल सेवा शुरू,प्रीपेड यूजर्स को अभी करना पड़ेगा इंतजार
- नरेश बाबेल एवं श्रीमती सुनीता जैन ने किऐ अपने पिता श्री के मरणोपरांन्त नैत्र दान
- वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल में जीतीं मैरी कॉम, आठवां वर्ल्ड चैम्पियनशिप पदक पक्का
- रन फॉर यूनिटी दौड़
- गौ वंश के लिए 6000 किलो चारा वितरण के साथ 400 किलो आटे से चल रही श्वान एवं जलीय जीव जन्तुओं के भोजन की व्यवस्था

