कन्यामहाविद्यालय मे सांस्कृतिक एंव खेलकूद सप्ताह का शुभारंभ|


महेंद ललकार(बीगोद)
शाहपुरा के महाप्रभु स्वामी रामचरण कन्या महाविद्यालय में खेलकूद सप्ताह का शुभारंभ सोमवार को हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत प्राचार्य डाँ.आशा यादव व श्रीरामनिवास धाम शाहपुरा के कार्यवाहक भण्डारी संत श्री जगवल्लभ राम रामस्नेही ने सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व फीता काटकर साप्ताहिक खेलकूद सप्ताह का शुभांरभ किया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे श्रीमती मंजू शर्मा, वरिष्ठ उपाध्याय प्रधानाचार्य श्री परमेश्वर सुथार रहे | खेलकूद सप्ताह के प्रथम दिन सुगम संगीत,आशुभाषण,कविता पाठ, लघुनाटिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या अभिशाप, स्वच्छ भारत अभियान का संदेश दिया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रतियोगिता प्रभारी रूचि राठोड, मधुलिका सक्सेना, किशन गोपाल स्वर्णकार ने निर्णायक की भूमिका निभाई । प्राचार्य डाँ. आशा यादव ने बताया कि खेलकूद सप्ताह के तहत मेहंदी, रंगोली एवं विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात लोकप्रिय खबरें
- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर देश भर में कार्यक्रम, राजघाट पहुंच PM मोदी-सोनिया ने दी श्रद्धांजलि
- पंचायत राज चुनाव घोषणा नये साल में
- करेड़ा में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
- लायन्स क्लब भीलवाड़ा ने केंसर रोगियों के लिए स्ट्रेचर व व्हील चेयर की भेंट
- आज के मंगला आरती श्रृंगार दर्शन श्री खाटू श्याम जी के, खाटू धाम राजस्थान से

