शाहपुरा में भीषण आग

11 Feb 2020, 12:18

मूलचंद पेसवानी

भीलवाड़ा: शाहपुरा के उदयभान गेट पर स्थित बोहरा मैरिज हॉल के पास रविवार देर रात को आतिशबाजी के बाद एक बाडे व गत्ते के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गयी। आग से वहां रखा गायों के लिए चारा व गत्ते पूरी तरह जलकर राख हो गया। अचानक आग लगने से मैरिज हाल में चल रहे विवाह कार्यक्रम समारोह मे हड़कंप सा मच गया। आग की सूचना मिलने पर पहले शाहपुरा नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया बाद में भीलवाड़ा से आई दमकल की सहायता से देर रात को आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। मौके पर पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी भी पहुंचे है। शुरूआत में लोगों ने शार्ट सकिर्ट अथवा बिजली के तार टूटने से आग लगने का आरोप लगाया पर विद्युत निगम के अधिकारियों ने मौके पर बताया कि इस लाइन में कोई विद्युत प्रवाह नहीं है अरनिया घोड़ा ग्रिड चालू होने से पिछले 10 वर्षो से यह लाइन बंद है।अभी तक कोई जनहानि नहीं हुई। आग बुझाने का कार्य चल रहा है।

लोकेश सोनी एडिटर

भीलवाड़ा मौसम

28.63°Cसाफ़ रात
दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C