पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस बाल दिवस के रुप मे हर्षोल्लास से विभिन्न प्रकार के आयोजन कर मनाया गया।

14 Nov 2019, 11:09

महेन्द्र ललकार(बीगोद)
बीगोद के राजकीय एवं निजी विधालयों मे भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस बाल दिवस के रुप मे हर्षोल्लास से विभिन्न प्रकार के आयोजन कर मनाया गया। कस्बे की नवजीवन पब्लिक स्कूल मे इस अवसर पर बालसभा मे नन्हें मुन्ने बच्चो ने कविता, संस्मरण सुनाये। शिक्षक स्टाफ ने भी नेहरू जी के जीवन से सम्बन्धी प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए। बच्चो ने देशभक्त नेताओ के पोस्टर चित्र बनाकर प्रर्दर्शित किए। खाध्य सामग्री की स्टालें लगाकर कार्यकुशलता का परिचय भी दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक एवं श्री महावीर जनकल्याण संस्थान के सचिव महेन्द्र बाबेल ने की। संचालन प्रिन्सिपल प्रीति बाबेल ने किया। कस्बे की केपिटल पब्लिक स्कूल, यश पब्लिक स्कूल,राजकीय विधालयों मे भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कैपिटल पब्लिक स्कूल बीगोद में बाल मेले में शौर्य फूड सेंटर एवम् संचेतिज स्वादिष्ट भेलपुरी पर सर्वाधिक बिक्री करके संचेती भाई बहिनों ने अपनी कार्यकुशता का परिचय दिया।

लोकेश सोनी एडिटर

भीलवाड़ा मौसम

28.63°Cसाफ़ रात
दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C