पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की पुण्यतिथि पर याद किया

कालूराम लोहार ( दिल्ली)
दिल्ली। देश के 7वें राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सम्पूर्ण देश ने उन्हें याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। देश के अलग-अलग हिस्सों में पुण्यतिथि समारोह आयोजित किये गये। दिल्ली के राजघाट स्थित उनकी समाधि स्थल पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ0 मनमोहन सिंह, पूर्व न्यायाधीश ईश्वर रमैया, ज्ञानी जी के पौत्र इंद्रजीत सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार डी0 कालीदास, उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री वअखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा, गुजरात के ओबीसी नेता भरत सुथार, आदित्य धीमान, यूपी विधानसभा के पूर्व विशेष सचिव डॉ0 सी0पी0 शर्मा, सुभाष पांचाल, मौनी बाबा, विश्वकर्मा शंकराचार्य दिलीप विश्वकर्मा महाराज, सूर्यकांत शुभचिंतक, सीमा शर्मा, धनीराम विश्वकर्मा, रामगढ़िया नेता जितेंद्र सिंह गागी, कुलविंदर सिंह, सुरेंद्र मोहन पांचाल, शिव स्वरूप शर्मा, राजस्थान से राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा कारीगरों के नेता कालूराम लोहार राजीकावास, धनजी भाई पांचाल, अवधेश शर्मा एडवोकेट, बुधिराम विश्वकर्मा, एक्टर दिवाकर विश्वकर्मा आदि लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात 
