साउथ अफ्रीका का 3-0 से किया सूपड़ा साफ
22 Oct 2019, 04:19

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज 3-0 से जीत लिया है. मंगलवार को रांची टेस्ट के चौथे दिन भारत ने साउथ अफ्रीका को पारी और 202 रनों से रौंद दिया.इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 497 रनों पर घोषित की थी. भारत की तरफ से दूसरी पारी में सर्वाधिक विकेट की अगर बात करें तो शमी को 3, उमेश को 2, जडेजा को 2 और अश्विन और नदीम को 1-1 विकेट मिले. भारत को टेस्ट सीरीज जीतने के बाद फ्रीडम ट्रॉफी सौंपी गई है.
टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिए यह सीरीज यादगार रही. उन्होंने इस सीरीज में 529 रन बनाए. तीसरे टेस्ट में रोहित शर्मा ने दोहरा शतक भी लगाया. इससे पहले भी वो पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगा चुके थे.
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C
लोकप्रिय खबरें
- मोदी सरकार ने सांसद प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की कमेटी में दी जगह
- शाहपुरा क्षेत्र का प्रसिद्ध देवनारायण मेला आज।*
- सभी राज्यों के ATS चीफ के साथ बैठक करेंगे गृहमंत्री अमित शाह
- कोटा में भड़का लोगों का गुस्सा, वार्ड 52 में निकाय चुनाव के बहिष्कार की घोषणा
- ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग, ग्रामीणों ने शिकायत

