मांडलगढ़ बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर महेश चंद्र सुखवाल व उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार आमेटा निर्विरोध चुने गए

महेंद्र ललकार ( बिगोद)
बीगोद | मांडलगढ़ बार एसोसिएशन के निर्वाचन में आज अध्यक्ष पद पर महेश चंद्र सुखवाल व उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार आमेटा के समर्थन में अन्य उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस लिए जाने पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए|
निर्वाचन अधिकारी कैलाश चंद्र तम्बोली, सहायक निर्वाचन अधिकारी सत्यनारायण जीनगर अधिवक्ता ने बताया कि आज नामांकन उठाने के अंतिम तिथि पर अन्य उम्मीदवारों द्वारा महेश चंद्र सुखवाल व राजकुमार आमेटा के पक्ष में फॉर्म उठाकर निर्विरोध बनाए गए। मांडलगढ़ बार एसोसिएशन में कई साल बाद पहली बार अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्विरोध रहे।
इस मौके पर राजकुमार आमेटा ने सभी सदस्यों को धन्यवाद दीया।
इस मौके पर गिरधारी लाल आचार्य, विनोद कुमार मारू, देवेंद्र पोरवाल, उदय लाल गुर्जर, पृथ्वीपाल सिंह, सांवरमल रेबारी, अनिल पारीक, हरीश सनाढ्य, संजय खटीक, निरंजन राव , राधेश्याम शर्मा, संदीप शर्मा, नितिन सारस्वत शराफत खान दिनेश कुमार तंबोली संजय चौहान सोनू सोमानी, योगेश श्रोत्रीय, सीपी तंबोली, मुकेश पढ़ीहार, सुरेंद्र सिंह राजावत, निहाल सेन,जमना लाल सेन सत्यनारायण माली सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे।
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात 
