नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने हेतु सौंपा ज्ञापन

15 May 2020, 11:07


(भैरु लाल लक्षकार) [बनेडा]

बनेड़ा:- गत दिनों टोंक जिले के मालपुरा क्षेत्र के बाछेड़ा गांव में एक नाबालिग बालिका के साथ चार युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उस बात को लगभग एक सप्ताह होने को आया है पुलिस द्वारा पीड़िता के 164 के बयान दर्ज नहीं कराए जिससे क्षेत्र के गुर्जर समाज में आक्रोश व्याप्त है। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष चेंनु लाल गुर्जर ने मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर तुरंत नाबालिग बालिका के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार कर फांसी की सजा दिलाने की मांग की गई ।साथ ही बताया गया है कि पीड़ित परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता,परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी तथा मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई।

लोकेश सोनी एडिटर

भीलवाड़ा मौसम

28.63°Cसाफ़ रात
दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C