कोरोना के बाद टिड्डियों का आक्रमण

17 May 2020, 08:47

बनेड़ा(भीलवाड़ा) भैरू लाल लक्षकार

मारवाड़ सहरद से आया टिड्डियों का दल जोधपुर आसींद होता हुआ बनेड़ा क्षेत्र के गांवो में प्रवेश कर गया। रायला, बेरा,रुपायली कला,बरण, सुल्तानगढ़ ,बनेड़ा, बबराणा होते हुए आगे निकल गया। इस दौरान टिड्डियों दल की खबर आने से किसानों की चिंता बढ़ गई। वही टिड्डी दल के हमले से कई किसानों की फसल बर्बाद हो गई। एक और आदमी पर कोरोना का कहर बरस रहा है ,वहीं दूसरी और किसानों को टिड्डियों की चिंता सताने लगी है। कृषि विभाग ने लोगों को जागृत कर खेतों पर रहने को कहा है ।साथ ही कहा है वाद्य यंत्र ,ताली ,थाली एवं सौर करके इन टिड्डियों को भगाएं। अभी बणा, जवार रजका की फसलें बोई हुई है। इनको चट करते हुए टिड्डिया आगे बढ़ रही है।

लोकेश सोनी एडिटर

भीलवाड़ा मौसम

28.63°Cसाफ़ रात
दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C