स्काउट गाइड ने निकाली बेटी बचाओ तथा जल स्वावलंबन रैली

14 Feb 2020, 08:02

पवन बावरी[भीलवाड़ा]
भीलवाड़ा :13 फरवरी राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय भीलवाड़ा के तत्वाधान में दिनांक 11 फरवरी 2020 से 15 फरवरी 2020 तक स्काउट गाइड प्रशिक्षण केंद्र सांगानेरी गेट पर अनुसूचित जाति स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर आयोजित हो रहा है शिविर संचालक राधेश्याम शर्मा के अनुसार शिविर में 46 स्काउट 18 गाइड स्काउट गाइड कला ,कैंप क्राफ्ट, पायनियरिंग, शिविर ज्वाल, प्राथमिक चिकित्सा, तथा विभिन्न दक्षता बैज का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं सी. ओ. गाइड अनीता तिवारी ने बताया कि आज पूर्व यूआईटी चेयरमैन एवं स्काउट गाइड स्थानीय संघ कार्यकारिणी के चेयरमैन अक्षय त्रिपाठी के मुख्य आतिथ्य में बेटी बचाओ तथा जल स्वावलंबन जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट गाइड विभिन्न समाज सेवा के कार्यों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाते हैं। मुख्य अतिथि ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया रैली सहायक लीडर ट्रेनर (स्काउट) प्रेम शंकर जोशी स्काउटर सुरेश चंद्र शर्मा ,कैलाश चंद्र दाधीच ,शिवप्रसाद धोबी, अनिल कुमार चौधरी, कालूराम खटीक पारस मल कटिंग के नेतृत्व में प्रशिक्षण केंद्र सांगानेरी गेट से कुवाड़ा रोड स्थित तेजाजी के मंदिर तक हाथों में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे लिखी तख्तियां तथा जल स्वावलंबन से संबंधित नारों की तख्तियां लेकर जन जागरूकता रैली निकाली ।

लोकेश सोनी एडिटर

भीलवाड़ा मौसम

28.63°Cसाफ़ रात
दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C