नवजीवन विद्यालय में समाजरत्नसंचेती ने दिया प्रभावी उद्बोधन

27 Jan 2020, 12:18

महिंद्र ललकार
बीगोद। स्थानीय महावीर जन कल्याण संस्थान द्वारा संचालित नवजीवन पब्लिक स्कूल में गणतंत्र समारोह दिनकर संदेश के प्रधान संपादक दिनेश संचेती "दिनकर" की अध्यक्षता एवं मेवाड़ मणि मधु संचेती के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। तीन घंटे तक चले समारोह में छात्रों की शानदार प्रस्तुतियों एवं दिनेश संचेती के प्रभावी उद्बोधन में तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही। ध्वजारोहण करके संचेती दम्पत्ति ने विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। संस्थान के प्रमुख महेंद्र बाबेल ने काव्य की रसधार के बीच अतिथियों का स्वागत किया।
समारोह में स्पन्दना कम्पनी के अधिकारियों सहित माण्डलगढ़ व बीगोद के नागरिक भी उपस्थित थे। विद्यालय परिवार ने व्यवस्थाओं में योगदान दिया। संचालन प्रधानाध्यापिका प्रीति बाबेल ने किया।

लोकेश सोनी एडिटर

भीलवाड़ा मौसम

28.63°Cसाफ़ रात
दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C