महात्मा गांधी जयंती पर PM मोदी ने New York Times में लिखा लेख, आने वाली पीढ़ियां रखें उन्हें याद, तो दिया 'आईंस्टाइन चैलेंज'

03 Oct 2019, 08:16

पीएम नरेंद्र मोदी ने गांधी जंयती के मौके पर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय राष्ट्रवाद की जो कल्पना की वह संकीर्ण नहीं थी, बल्कि मानवता की सेवा के लिए काम करने वाली थी. उन्होंने यह बात दो अक्टूबर यानी गांधी जयंती के मौके पर न्यूयॉर्क टाइम्स अखबर में लिखे अपने लेख में कही. उन्होंने अपने लेख में अल्बर्ट आईंस्टीन का भी जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज आप सभी के लिए आज 'आईंस्टीन चैलेंज' लेकर आया हूं. ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि महात्मा गांधी के आदर्शों को भविष्य की पीढ़ियों भी याद रखें.
पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज के दिन महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि के रूप में आईंस्टीन चैलेंज प्रस्तावित कर रहा हूं. हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि गांधी जी के आदर्शों को भविष्य की पीढ़ियों द्वारा याद किया जाना चाहिए. मैं इस मौके पर विचारकों, उद्यमियों और तकनीकी नेताओं से अनुरोध करता हूं कि वह अपने माध्यम से महात्मा गांधी के विचारों को आगे बढ़ाएं. बता दें, पीएम मोदी ने न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार में 'व्हाई इंडिया एंड द वर्ल्ड नीड गांधी' के नाम से एक लेख लिखा है.

लोकेश सोनी एडिटर

भीलवाड़ा मौसम

28.63°Cसाफ़ रात
दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C