अज्ञात वाहन की टक्कर से 8 वर्षीय बालिका की मौत, एक घायल।*

भीलवाड़ा नाउ
*शाहपुरा।किशन वैष्णव।* क्षेत्र के आमली कला के निकट 7 मील चौराहा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किशन मीणा निवासी इटूंदा और मोनिका 8वर्ष निवासी आमली कला की अज्ञात वाहन से टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दोनों को शाहपुरा सेटेलाइट चिकित्सालय लाया गया। जहा उपचार के दौरान मोनिका निवासी आमली कला 8 वर्ष की मौत हो गई। मोनिका की मौत जाने से आमली कला में शोक कि लहर दौड़ गई।और किशन मीणा के गंभीर घायल होने से शाहपुरा से भीलवाड़ा रेफर कर दिया गया। सत्यनारायण मालू ने बताया कि इटुंदा निवासी किशन मीणा और आमली कला निवासी मोनिका अपने ननिहाल इटूंदा से आमली कला देव स्थान पर धोग लगाकर वापस इटूंदा जा रहे थे। कि रास्ते में आमली कला के निकट 7मिल चौराहे के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हादसा हुआ।मोनिका का शाहपुरा सेटेलाइट चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा।
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात 
