स्वयं सेवक,समाज सेवी बापना का हुआ अन्तिम संस्कार भावभीनी दी विदाई।

भीलवाड़ा नाउ
बीगोद के प्रकाशचंद बापना पिता स्वर्गीय दलेल सिंह का 64 वर्ष की उम्र मे मंगलवार को असमय आकस्मिक निधन हो जाने की सुचना से जैन समाज सहित कस्बे मे शोक की लहर व्याप्त हो गयी।बुधवार को आज स्थानीय मोक्षधाम पर अन्तिम संस्कार किया गया। जिसमे कई प्रबुद्घ जनो ने उपस्थितहोकर अपनी ओर से स्वर्गीय बापना कोअन्तिम भावभीनी विदाई दी। मोक्षधाम पर आयोजित शोक सभा मे अनेक व्यक्तियों ने उनके जीवन के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। हार्दिक संवेदना प्रकट की। परिवाजनो को इस दुखद घडी मेअसहय वेदना सहनकरने की शक्ति की कामना ईश्वर से की। समाज सेवी दिनेशकुमार संचेती,शिवकुमार पगारिया ,तेज सिंह नाहर, महावीर सिंह बापना, महेन्द्र बाबेल सहित व्यक्तियों ने उनके सादगीपूर्ण जीवन,कर्मनिष्ठता, व्यवहारकुशलता पर प्रकाश डाला। वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सक्रिय सदस्य रहे। उनकी विस्मरणीय सेवाएँ रही। आदर्श विधानिकेतन बीगोद के पदाधिकारी रहे। राजकीय सेवा से सेवानिवृति के बाद भी अपनी सेवाओ से लोकप्रिय बने रहे।
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात लोकप्रिय खबरें
- 370 हटने के बाद पहली बार सोमवार से पोस्टपेड मोबाइल सेवाएं होंगी बहाल
- समाज सेवा की जीवन यात्रा प्रारम्भ करने वाले के लिए एक दीप स्तम्भ
- एनसीपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पवार और पटेल को प्रचार का जिम्मा
- बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू को सम्मानित करेगी राज्य सरकार
- रैली के दौरान शिवसेना सांसद पर युवक ने चाकू से किया हमला, गंभीर रूप से घायल

