कमजोर अंतरराष्ट्रीय संकेतों से शेयर बाजार में गिरावट, यस बैंक में 20 फीसदी उछाल

कमजोर अंतरराष्ट्रीय संकेतों की वजह से गुरुवार को शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है. सुबह कारोबार की शुरुआत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का सेंसेक्स 227 अंकों की गिरावट के साथ 38,032 पर खुला और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 11,280 से भी नीचे चला गया. हालांकि, संकट में चल रहे यस बैंक के शेयर भाव में 20 फीसदी का उछाल देखा गया!
बाद में बाजार थोड़ा संभल गया और सुबह 9.45 बजे तक बीएसई सेंसेक्स 96 अंकों की गिरावट के साथ 38,209 पर कारोबार कर रहा था. बाजार में यह गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजारों के कमजोर संकेतों से आई है. अमेरिका में दो साल का यूएस ट्रेजरी यील्ड दो साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है और प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में गिरावट आई है. अमेरिका के कमजोर आर्थिक आंकड़ों ने यह साफ कर दिया है कि चीन के साथ ट्रेड वॉर से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को नुकसान हो रहा है.
बुधवार को गांधी जयंती की वजह से शेयर बाजार बंद था. इसके पहले मंगलवार को शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया था. मंगलवार को कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 920 अंकों तक की गिरावट आ चुकी थी और अंत में सेंसेक्स 362 अंकों की गिरावट के साथ 38,305.41 पर बंद हुआ था.
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात लोकप्रिय खबरें
- व संगोष्ठि आयोजित *केंसर उन्मूलन के लिए जागरूकता घर घर में लानी होगी- रामलाल जाट*
- दीपिका पादुकोण ने ‘छपाक’ के प्रमोशन के दौरान पहने ऐसे ईयररिंग्स
- स्वर्गीय भंवर सिंह चौधरी की अस्थि कलश यात्रा
- मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक प्रदीप कुमार सिंह जी व पूर्व प्रधान गोपाल जी मालवीय ने किये नवनिर्मित विकास कार्यो के लोकार्पण
- चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

