कोटा में भड़का लोगों का गुस्सा, वार्ड 52 में निकाय चुनाव के बहिष्कार की घोषणा

माहौल बनने के पहले ही वार्ड 52 में बालाजी नगर इलाके में लोगों ने इसके बहिष्कार की घोषणा कर दी है. चुनाव बहिष्कार की घोषणा के साथ ही 'रोड नहीं तो वोट नहीं' के नारे के पोस्टर घर-घर चपका दिए गए हैं. क्षेत्र की महिलाओं चेतावनी दी है कि वे झूठे वादे करके वोट बटोरे वाले नेताओं को अपनी गली में नहीं घुसने तक नहीं देगी. यह उनकी खुली चेतावनी है!
15 साल पहले बसा था बालाजी नगर
कोटा शहर का बालाजी नगर रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र में शामिल है. पूर्व में यह कोटा नगर निगम का वार्ड 24 था. अभी परिसीमन के बाद यह वार्ड 52 में शामिल हुआ है. स्थानीय वाशिंदों के मुताबिक बालाजी नगर 15 साल से बसा हुआ है और इसे नगर विकास न्यास ने विकसीत किया था. क्षेत्र के कुछ इलाकों में आज भी पक्की सड़कें नहीं हैं. स्थानीय वाशिंदों के अनुसार वे 15 बरसों से पक्की सडक की मांग कर रहे हैं. सड़क के अभाव में यहां बारिश का पानी भर जाता है. बारिश के पानी में ईंटें रखकर गांव जैसी पगडंडियां बनाकर उन पर चला जाता है. लोग गंदे पानी में से ही आना-जाना करते हैं. यहां नालियां जाम हैं रोड पर पानी भरा हुआ है!
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
28.63°Cसाफ़ रात लोकप्रिय खबरें
- ss sshs
- मांडलगढ़ बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर महेश चंद्र सुखवाल व उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार आमेटा निर्विरोध चुने गए
- RCA चुनाव LIVE: डूडी गुट के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल, SMS स्टेडियम में हंगामा
- दिवाली से पहले दिल्लीवालों के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे ग्रीन पटाखे
- चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

