बजरंग मण्डल खामोर द्वारा संगीतमय सुन्दरकाण्ड का आयोजन

05 Jan 2020, 03:25


शाहपुरा ( किशन वैष्णव)

शाहपुरा: क्षेत्र के खामोर ग्राम में बजरंग मण्डल द्वारा किला नरेश बालाजी को सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया गया।खामोर ग्राम के युवाओं द्वारा बजरंग मण्डल की कमेटी बनाई गई। जिसको लेकर हर शनिवार और मंगलवार को संगीतमय सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया जाता है।बजरंग मण्डल के कार्यकर्ता ने बताया कि हर शनिवार और मंगलवार अलग अलग भगवान के स्थान पर संगीतमय सुंदरकाड का आयोजन किया जाता है। बजरंग मण्डल के कार्यकर्ता श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि सुंदरकांड के पाठ से व्यक्ति के मानसिक शक्ति का विकास होता है। उनके अंदर की नकारात्मकता का अंत होता है। वह मन, वचन और कर्म तीनों पावन हो जाते हैं। इसके श्रवण से आत्मविश्वास बढ़ता है। रामचरित मानस में सुंदरकांड ऐसा अध्याय है जिसमें श्रीराम के अनन्य भक्त श्री हनुमान जी की विजय का वर्णन है। कथा एक प्रयोग है। इसके श्रवण से जीवन को संवारा जा सकता है। पाठ का शुभारंभ 7.15 पर किया गया।जो भजनों एवं संगीत के साथ 11 बजे तक चला।इसके साथ ही बजरंग मण्डल द्वारा भजनों के स्वर पर भक्तिमय माहौल बना दिया जिसका पुरुषों सहित महिलाओं ने भी आंनद मुग्ध होकर संगीतमय सुन्दरकाण्ड का आनंद लिया।कार्यक्रम में साउंड सिस्टम उच्च क्वालिटी के साथ सोनावा साउंड सिस्टम खामोर ने भक्तिमय माहौल बनाया।कार्यक्रम में बजरंग मण्डल से श्याम सुन्दर शर्मा, सत्यनाराण वैष्णव, दुर्गा लाल वैष्णव,महावीर गुर्जर,भेरू व्यास, नन्द किशोर शर्मा, राधेश्याम साहू, गोविंद सोनावा,बजरंग तेली,किशन वैष्णव,भेरू तेली, सहित कहीं मण्डल कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित थी।

लोकेश सोनी एडिटर

भीलवाड़ा मौसम

28.63°Cसाफ़ रात
दिनांक उच्चतम निम्नतम
28/0930.6°C21.41°C
29/0932.7°C20.92°C
30/0932.87°C21.38°C
01/1033.58°C23.67°C